महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने सड़क, बिजली, राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, आवास, पेंशन और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें रखीं। जनसुनवाई के दौरान पंकज चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों की जानकारी ली। कई शिकायतों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने लंबित विकास कार्यों और विभिन्न विभागों में अटके मामलों को उठाया। कुछ फरियादियों ने भूमि विवाद और राजस्व संबंधी समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की, जबकि अन्य लोगों ने बिजली, सड़क, आवास और पुलिस से जुड़े मामलों में