महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले भर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में 1 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 1153 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 197 वाहन सीज किए गए और 315 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल का प्रयोग न करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
महराजगंज पुलिस की अपील यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए करें।









