यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की पोस्टर पॉलिटिक्स तेज, ‘200 सीट हक है हमारा’ के नारों से सियासी हलचल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की पोस्टर पॉलिटिक्स चर्चा में है। शहर के कई इलाकों में कांग्रेस के पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर ‘200 सीट हक है हमारा’ और ‘यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति और गठबंधन में सीटों की दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजधानी लखनऊ में लगाए गए इन पोस्टरों पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इन नारों को कांग्रेस की राजनीतिक दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

पोस्टरों में 200 सीटों की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, सीटों के बंटवारे पर किसी आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की इस सियासी रणनीति पर अन्य दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]