हाथरस बागला जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रही मासूम, पिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाथरस। बागला जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। नवीपुर खुर्द निवासी सुनहरीलाल ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बच्ची को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी पेट में तेज दर्द से परेशान है। दर्द के चलते बच्ची तीन दिनों से खाना भी नहीं खा पा रही है। परिजनों का आरोप है कि लगातार ओपीडी पहुंचने के बावजूद उन्हें उचित इलाज नहीं मिल सका, जिससे बच्ची की सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

बेटी के इलाज के लिए परेशान पिता ने दी चेतावनी

 

बेटी को उपचार नहीं मिलने से नाराज सुनहरीलाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी बेटी का जल्द इलाज शुरू नहीं हुआ, तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

इस घटना ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब परिजनों को उम्मीद है कि अस्पताल प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर बच्ची को जल्द उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा।

हालांकि, अस्पताल प्रशासन का पक्ष और बच्ची के उपचार की वर्तमान स्थिति सामने आना बाकी है।

 

रिपोर्ट –  शोभित कुमार शर्मा |

और पढ़ें

[the_ad id="164"]