टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला, बाइक बरामद; सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया| पुलिस ने जांच तेज कर दी है|

फायरिंग में ड्राइवर और ऑटो चालक घायल

मुंबई में रविवार, 18 अक्टूबर की शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई. जानकारी के मुताबिक, जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की गई| घटना के समय टाइगर गाड़ी में मौजूद थे| पुलिस के अनुसार, अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें चोट नहीं आई है| हालांकि, उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट लगी, जबकि पास में मौजूद ऑटो रिक्शा चालक चौहान भी घायल हो गए| दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है|

बाइक बरामद, हमलावरों की तलाश में 15 टीमें

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है| जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है| पुलिस उसकी नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है| साथ ही, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल से गोलीबारी से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं| हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 टीमें बनाई हैं| घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गाड़ी की ओर फायरिंग करता दिखाई देता है|

बिश्नोई गैंग के दावे की जांच, सलमान की सुरक्षा बढ़ी

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है| हालांकि, पुलिस ने अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है| इस घटनाक्रम के बाद अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है| इससे पहले भी बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं| अभिनेता जैकी श्रॉफ ने बताया कि उनका बेटा सुरक्षित है और जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है\ फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]