महराजगंज में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।  में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महाराजगंज में चौराहे पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं का कहना है कि आए दिन उन्हें संवैधानिक मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कार्यस्थल पर समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सुरक्षा जैसे अधिकारों को लेकर अनदेखी हो रही है। वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कानून नहीं है।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कानून लागू नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

धरने के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]