वल्लभ भाई पटेल जयंती पर मुनिकीरेती थाने में कार्यक्रम, आईजी और एसएसपी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुनिकीरेती थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिए गए संबोधन को लाइव सुना। आईजी राजीव स्वरूप ने सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

आईजी ने युवाओं से प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।

इस अवसर पर व्यापारियों ने आईजी और एसएसपी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सुरक्षा और पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]