देवा के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच विवाद, सफाई और शौचालय व्यवस्था पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। जिले के देवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिकाओं के बीच विवाद सामने आया है। सहायक अध्यापिकाओं ने विद्यालय में गंदगी, खराब शौचालय और मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।
सहायक अध्यापिकाओं दीप्ति वर्मा और रुचि मिश्रा का आरोप है कि विद्यालय के जूनियर सेक्शन में झाड़ियां उगी हुई हैं। शौचालय की खराब व्यवस्था के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने से भी असुविधा होती है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई है।

वहीं, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में समय-समय पर सफाई कराई जाती है। शिक्षकों के समय से आने-जाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। साथ ही निगरानी के लिए विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।

दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विद्यालय में सफाई, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति क्या है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]