
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, तलाशी व्यवस्था और तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।









