सरदार पटेल जयंती पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता की शपथ दिलाई। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी दिलाया गया।

अपने संबोधन में एडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र राणा सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]