काली माता मंदिर में मनाया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुगलसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गुरुवार को भाजपा के दीनदयाल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क के पास स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक और प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन पर ईश्वर से उनके शतायु होने और निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

कुंदन सिंह ने कहा कि डॉ. पांडेय के कार्यकाल में चंदौली जिले में फ्लाईओवर, सड़क निर्माण, सिंचाई और ऑडिटोरियम जैसी कई विकास परियोजनाएं आईं, जिनसे क्षेत्र के विकास को गति मिली। उन्होंने वर्तमान सांसद के कार्यकाल में विकास कार्यों को लेकर अपनी राजनीतिक आलोचना भी व्यक्त की।

इस अवसर पर रीना तिवारी, प्रियंका तिवारी, मनोज जायसवाल, महेंद्र पटेल, सलोनी सिंह, विश्वनाथ चौहान, भानु तिवारी, राजीव गुप्ता, विनीता डब्बा तिवारी, गुड्डू गुप्ता, विशाल तिवारी, भीम मोदी, राकेश कनौजिया और मालती गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पांडेय के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]