कासगंज पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर 120 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। पुलिस की साइबर सेल ने करीब 32 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों ने कासगंज पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस की साइबर सेल लगातार गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर काम कर रही है। CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाकर उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जाता है।
इस कार्रवाई से जहां 120 लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले, वहीं साइबर सेल की कार्यप्रणाली भी सामने आई। एसपी ओपी सिंह ने पुलिस की इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताया।
रिपोर्ट: जुम्मन कुरैशी, कासगंज









