जलालाबाद में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 20 मोटरसाइकिलों के चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जलालाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को नगर के मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के जरूरी कागजात चेक किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर पुलिस ने 20 मोटरसाइकिलों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ भी की। पुलिस की चेकिंग देखकर कई वाहन चालक गलियों से रास्ता बदलते नजर आए।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे औचक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]