लखनऊ सर्राफा मार्केट के ज्वेलरी शोरूम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के आलमबाग स्थित सर्राफा मार्केट में देर रात एक ज्वेलरी शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बद्री प्रसाद सर्राफ, लाल ओंकार नाथ सर्राफ की दुकान की दूसरी मंजिल से अचानक धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

 दमकल अधिकारियों के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। एफएसओ के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आग पर काबू पाने के लिए पीजीआई, चौक समेत अन्य फायर स्टेशनों से करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। इस दौरान हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत अन्य अग्निशमन उपकरणों की मदद ली गई। साथ ही शोरूम के अंदर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। शोरूम के मालिक और आग से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]