नजीबाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा टला, लोडर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी फ्लाईओवर के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही एक कार को पीछे से आ रहे अनियंत्रित बड़े लोडर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिवाइडर में फंसी कार और सड़क पर खड़े ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]