कानपुर जाजमऊ में मकान का छज्जा गिरा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के ताड़बगिया इलाके में मंगलवार को एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, घायल सुनीता यादव (50), खुशबू यादव (26), माधुरी (50), नितेश यादव (17) समेत पांच लोग हादसे की चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से पाप बुद्धनाथ के पास का रहने वाला है और फिलहाल पटना में रहता है। सभी लोग कानपुर में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मामूली रूप से घायल कुछ लोग खुद अस्पताल पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। आशंका जताई जा रही है कि छज्जा कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]