जनगणना 2027 को लेकर सीडीओ पूजा साहू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेठी। जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना की तैयारियों और निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रगणकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।
सीडीओ ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आम नागरिकों को स्व-जनगणना की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। वहीं, 4 जनवरी से 9 जनवरी तक भरे गए सभी जनगणना फॉर्मों का सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को निर्धारित 40 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। इसके लिए विशेष ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी लोगों की जानकारी एक ही स्थान पर डिजिटल रूप से दर्ज की जा सकेगी।

सीडीओ ने आमजन से अपील की कि वे जनगणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

लोकेशन- अमेठी 

रिपोर्टर_ नितेश तिवारी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]