चिकन खाने के बाद तीन बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सात वर्षीय आकाश की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के भरपट्टी टोले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इनमें सात वर्षीय आकाश की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि गांव में भी दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के बच्चों ने रात में चिकन खाया था। इसके बाद अगली सुबह तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इसी दौरान सात वर्षीय आकाश की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय एपिडेमियोलॉजिस्ट टीम गांव पहुंची और बच्चों के बीमार पड़ने के कारणों की पड़ताल शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी में चिकन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है, लेकिन फूड पॉइजनिंग या किसी अन्य बीमारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्ट- प्रेम सिंह

और पढ़ें

[the_ad id="164"]