ऋषिकेश। गैरसैंण से देहरादून लौटते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश के नटराज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
नटराज चौक पर एकत्रित युवाओं ने कहा कि राज्य युवा आयोग का गठन युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि इस आयोग के माध्यम से युवाओं की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को उचित मंच मिल सकेगा। साथ ही, युवाओं से संबंधित विषयों को संस्थागत स्तर पर उठाने और उनके समाधान की दिशा में भी पहल को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नटराज चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद युवाओं, महिलाओं और अन्य नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत की तथा उनका हालचाल जाना।
युवा आयोग के गठन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने इसे राज्य में युवा हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में अहम पहल बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
राज्य युवा आयोग के गठन से युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों को व्यवस्थित रूप से सामने लाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का मंच उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऋषिकेश में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा आयोग का गठन चर्चा का प्रमुख विषय रहा।
संवाददाता- सागर रस्तोगी
लोकेशन- ऋषिकेश









