जानकारी के अनुसार, मुर्गों से भरी पिकअप हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिसकर्मियों ने मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
अशोक कुमार जायसवाल









