सहारनपुर में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 400 लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। जिले के पाइनवुड स्कूल में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला जज मनोज कुमार राय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रशासन और न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देते हुए प्रमाण पत्र और आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि शिविर के लिए करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। इसके अलावा शिविर में नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों को चिह्नित कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेर सिंह कक्कड़, अपर जिला जज लखविंदर सिंह सूद, मनीष कुमार, अर्चना यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, निशांत देव, मिर्जा जीनत, संजय कुमार, प्रबोध वर्मा, संगीता श्रीवास्तव और बार अध्यक्ष राहुल त्यागी सहित अनेक प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपो- नीरज जोय

और पढ़ें

[the_ad id="164"]