लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुटे और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश लगातार देखने को मिला। इस दौरान छोटे कद के सपा नेता चांद बाबू भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गोद में उठाकर वहां से हटाया और इको गार्डन भेज दिया।

हजरतगंज चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक माहौल गर्म रहा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जारी रखा।









