विधिक सेवा जागरूकता शिविर में 75 लोगों की हुई शुगर और बीपी जांच, तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में वृहद विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र सिंह और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 75 लोगों की जांच की गई। इनमें 30 लोगों की शुगर और 45 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच हुई। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान-2026 का भी शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

शिविर के माध्यम से लोगों को विधिक सहायता और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट- संजय तिवारी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]