मथुरा ब्रेकिंग: शराब के रुपये मांगने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या; मुख्य आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव की घटना, विकास उर्फ विशाल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित

मथुरा। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विवाद के बाद युवक को मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, महोली गांव में शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान विकास उर्फ विशाल ने गांव के निवासी रौतान सिंह को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मुख्य आरोपी और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर विकास उर्फ विशाल समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित किए जाने की जानकारी दी गई है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

बताया गया है कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]