मथुरा तेल से भरा टैंकर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। महावन क्षेत्र में मनोहरपुर गांव के पास तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, टैंकर आईओसीएल रिफाइनरी से तेल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसी दौरान मनोहरपुर गांव के पास आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। टैंकर चालक राधेश्याम, निवासी इगलास, ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

हादसे की सूचना मिलते हीपुलिस,फायरब्रिगेड और नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान टैंकर से तेल निकालकर ले जाते लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क किनारे हटवाया गया, जिससे यातायात पूरी तरह सुचारू हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी महावन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]