बाराबंकी में 64 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना लोनी कटरा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायण बक्स सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी मुबारकपुर के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।

मामला थाना लोनी कटरा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]