नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय से करें काम एडीएम जितेंद्र कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में NCORD की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने की।

बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी प्रतिबंधित तंबाकू और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी नशा मुक्ति केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। केंद्रों में सुविधाओं और मानकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

शिक्षा विभाग को स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। छात्र-छात्राओं के बीच निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

बैठक में डिप्टी जेलर प्रमोद भानु, पुलिस उपाध्यक्ष संजय चौहान, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]