दीपावली को लेकर हरदोई में पुलिस का कड़ा पहरा, एसपी अशोक मीणा ने संभाली सुरक्षा की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदोई। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हरदोई पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शाम होते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की।

एसपी अशोक मीणा और सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ विभिन्न बाजारों और चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी अशोक मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

हरदोई पुलिस की अपील: दीपावली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]