करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेठी। जिले में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने भगवान शंकर और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहा।

चंद्रमा के दर्शन होने के बाद सुहागिन महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पूजा की और अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। जिले में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

 

रिपोर्टर: नितेश तिवारी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]