त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 5 मिठाई फैक्ट्रियों से लिए 8 सैंपल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। त्योहारी सीजन को देखते हुए हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान पांच फैक्ट्रियों में मिठाई निर्माण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पथरी, धनपुरा, पदार्था और सुल्तानपुर क्षेत्र में दिनभर अभियान चलाया। इस दौरान फैक्ट्रियों में तैयार की जा रही मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संदिग्ध मिठाइयों के कुल आठ सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमामंद जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]