अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बड़ी बैठक शुरू, मिशन-2027 पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित लखनऊ दौरे से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में संगठन की तैयारियों, आगामी कार्यक्रमों और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल लखनऊ पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने और ‘मिशन-2027’ के तहत पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श होने की बात कही जा रही है।

अमित शाह के दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर अहम चर्चा होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक जारी है।

लखनऊ से बड़ी खबर—अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा संगठन सक्रिय, मिशन-2027 की तैयारियों पर नजर।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]