नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड-13 की गली नंबर-7 स्थित छठ मैया पार्क में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह कार्य छठ महापर्व को देखते हुए शुरू किया गया है। पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती पूजा के लिए पहुंचते हैं। सड़क बनने से उन्हें आवागमन में आसानी होगी।
इस मौके पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और लोक संस्कृति का पर्व है। श्रद्धालुओं को सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में नागरिकों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, पानी, सफाई और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार काम हो रहा है। विकास को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारना ही हमारा उद्देश्य है।
इस दौरान सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।









