मथुरा में अनियंत्रित कार ने चाऊमीन की ठेल को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिवाइडर से टकराने के बाद ठेल और बाइक को लिया चपेट में, बाउंड्रीवॉल से टकराकर रुकी कार; चालक मौके से फरार
मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर चौकी अंतर्गत रविवार रात करीब 8:30 बजे विपिन नर्सिंग होम के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तर प्रदेश सरकार लिखा एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी चाऊमीन की ठेल में जा घुसी। हादसे में ठेल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी कार की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगी फास्ट फूड की ठेल को टक्कर मारते हुए पास की बाउंड्रीवॉल से जा भिड़ी। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि, घटना के बाद चालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सूचना मिलने पर कृष्णा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन से संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]