क्रेडिट कार्ड के 56,700 रुपये के विवाद में युवक के अपहरण और मारपीट का आरोप, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। क्रेडिट कार्ड के बकाया पैसों के लेनदेन को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पीड़ित को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

FIR के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के करीब 56,700 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। आरोप है कि 10 अक्टूबर को आरोपियों ने युवक को घर से बुलाकर डंडों और अन्य वस्तुओं से पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 140(4), 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पीड़ित का आरोप है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के अगले ही दिन रिहा कर दिया गया, जिसके बाद उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। उसने सीसीटीवी फुटेज भी अधिकारियों को सौंपे हैं। पीड़ित का दावा है कि फुटेज में कुछ लोग उसे बेल्ट से पीटते हुए स्कूटी पर बैठाकर एक मकान में ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]