कानपुर देहात में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम कपिल सिंह ने खिलाड़ियों को दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटी प्रदर्शन से मोहा मन

कानपुर देहात। जनपद के माती स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल शपथ भी दिलाई। उन्होंने खेलों को बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों के शानदार पीटी प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा गया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को निखारना और अनुशासन तथा टीम भावना को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर: संजय तिवारी | कानपुर देहात

और पढ़ें

[the_ad id="164"]