कानपुर देहात पुलिस लाइन में मंगलवार परेड, एएसपी आलोक प्रसाद ने ली सलामी; पुलिसकर्मियों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुशासन और शारीरिक दक्षता पर जोर, अग्निशमन टीम ने आग से बचाव के उपाय बताए

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रातःकालीन परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

परेड के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि आग लगने की घटनाओं के दौरान सतर्कता और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य करना बेहद जरूरी है। समय रहते सही कदम उठाने से जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सकता है।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए तैयार करना और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई के प्रति जागरूक बनाना रहा।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर: संजय तिवारी | कानपुर देहात

और पढ़ें

[the_ad id="164"]