चंदौली। शनिवार की रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल अंतर्गत चिरमूली गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्णानंद पाण्डेय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है। बाढ़ के कारण जिन परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और राहत सामग्री वितरण कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम ओझा, मनोज पाण्डेय, गंगा राम साहनी, कैप्टन रमेश शर्मा, सभासद एवं मंडल महामंत्री अखिलेश तिवारी, मलाई सिंह सहित ग्राम प्रधान, अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
राहत सामग्री लेने के लिए बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण पहुंचे। पीड़ित परिवारों के बीच स्वयं पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने की पहल से ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने इस मानवीय प्रयास के लिए कृष्णानंद पाण्डेय और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
अशोक कुमार जायसवाल









