कोसीकला में देवउठनी एकादशी पर निकला तुलसी-शालिग्राम का भव्य डोला, रथ खींचती दिखीं सैकड़ों महिलाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोसीकला। देवउठनी एकादशी के मौके पर कोसीकला में तुलसी मैया और शालिग्राम ठाकुर जी का भव्य डोला निकाला गया। रामनगर स्थित श्री नारायण दास भक्त माली आश्रम काली मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं रस्सियों से रथ खींचते हुए भक्ति में लीन नजर आईं। आगे-आगे बैंड-बाजे की मधुर धुन पर महिलाएं नाचती-गाती चल रही थीं।

मान्यता है कि कार्तिक मास की इस एकादशी पर देवता योग निद्रा से जागते हैं। इसी दिन तुलसी मैया और शालिग्राम जी का विवाह होता है और हिंदू परंपरा के अनुसार इसके साथ ही शादी-ब्याह के शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं।

डोला हरदेवगंज से होता हुआ बलदेवगंज चौराहा और बलदेवगंज रामनगर में भ्रमण करता हुआ वापस काली मंदिर पहुंचा, जहां यात्रा का समापन हुआ। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह दर्शन किए।

आयोजन की व्यवस्था में ट्रस्ट के सचिव सुभाष चंद्र बाजाज, प्रबंधक नवल किशोर, निरीक्षक सुभाष शर्मा, पवनेंद्र पालीवाल, पंडित जवाहरलाल शर्मा, कान्हा अग्रवाल और माधव शर्मा समेत कई कार्यकर्ता जुटे रहे।

(संवाददाता: लोकेश गर्ग, तहसील छाता)

और पढ़ें

[the_ad id="164"]