बागपत में खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो वायरल, तमंचे से खुलेआम की गई फायरिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बागपत। जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और खूनी संघर्ष का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक हाथों में तमंचे लेकर खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रास्ते में साइड न देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

वायरल वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर तमंचे तानकर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक युवक बंदूक लेकर खड़ा नजर आ रहा है। इसके अलावा दोनों पक्षों के लोग लाठियों से हमला करते और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं। दिनदहाड़े हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग का यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

रिपोर्ट – विकास शर्मा, बागपत।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]