बागपत कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट स्थित यमुना विहार कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से मकान में भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटों ने घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान तीन युवक झुलस गए।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से बच गई।
पीड़ित परिवार को लाखों के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









