प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगी फास्ट फूड की ठेल को टक्कर मारते हुए पास की बाउंड्रीवॉल से जा भिड़ी। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि, घटना के बाद चालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
सूचना मिलने पर कृष्णा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन से संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।









