दीपावली पर गढ़वाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, आईजी गढ़वाल ने दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गढ़वाल पुलिस मुस्तैद हो गई है। ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती थाने पहुंचे आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।

आईजी ने बताया कि दीपावली और अन्य प्रमुख पर्वों के लिए पूरे बल को अलर्ट कर दिया गया है। जिन जनपद प्रभारियों ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी, उन्हें आवश्यकता के अनुसार बल उपलब्ध कराया गया है। पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पटाखा स्टॉलों और बिक्री केंद्रों पर सख्त नियंत्रण रहेगा। अग्निशमन यूनिट लगातार जांच कर रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में फायर टेंडर्स तैनात किए गए हैं।

आईजी ने लोगों से नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]