नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार कानपुर के कंजरपुरवा में पुलिस की छापेमारी, 11 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DCP दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने की कार्रवाई, ड्रोन कैमरे से भी की गई निगरानी

कानपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजरपुरवा इलाके में DCP दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने करीब 11 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई।

दरअसल, कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजरपुरवा में मादक पदार्थों की कथित अवैध बिक्री की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि इलाके में चरस, गांजा समेत विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा था।

इसी को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। DCP दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 11 किलो गांजा बरामद किया और अरमान, सागर तथा अंजलि नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से बस्ती के विभिन्न हिस्सों की निगरानी भी की, ताकि कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके पर नजर रखी जा सके।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस इलाके में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में क्या जानकारी सामने आती है।

कंजरपुरवा में पुलिस का छापा, 11 किलो गांजा बरामद; तीन गिरफ्तार

  • कानपुर के कंजरपुरवा में पुलिस की बड़ी छापेमारी
  • DCP दक्षिण के नेतृत्व में पहुंची भारी पुलिस फोर्स
  • 11 किलो गांजा बरामद करने का दावा
  • अरमान, सागर और अंजलि गिरफ्तार
  • ड्रोन कैमरे से बस्ती की निगरानी

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]