विकास के दावों की खुली पोल, आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा बेलरी मजरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट। सरकार भले ही गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। रामनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर के बेलरी मजरे में आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।
गांव में सड़क न होने का खामियाजा ग्रामीणों को गंभीर परिस्थितियों में भुगतना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए चारपाई पर लादकर ले जाना पड़ता है। गांव तक एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता तक नहीं है। ऐसे में मरीज को पहले चारपाई के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था हो पाती है।

इस बदहाल व्यवस्था की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों ने सरकारी विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए गांव में सड़क निर्माण की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]