देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार चेकिंग पॉइंट पर नहीं रुके और बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल बदमाशों को प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
घायल बदमाशों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई है।
रिपोर्टर – कमल शर्मा









