मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। वह वर्ष 2018 बैच की आरक्षी थीं और आगरा पुलिस विभाग में तैनात थीं। जानकारी के मुताबिक, आरती पिछले एक महीने से अवकाश पर चल रही थीं। उन्हें आगामी 4 नवंबर को अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना था। बताया गया है कि वह सरकारी आवास में अकेले रहती थीं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल महिला कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कांस्टेबल ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
रिपोर्ट- ममता भारद्वाज









