झांसी में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास 11 होटलों में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झांसी। देह व्यापार की शिकायतों को लेकर झांसी पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। थाना नवाबाद क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के आसपास स्थित 11 होटलों में पुलिस टीम ने एक साथ छापेमारी की। क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने होटलों की सघन तलाशी ली।

दरअसल, स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से रोडवेज बस स्टैंड के आसपास होटलों में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया।

हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी होटल से कोई संदिग्ध महिला या पुरुष नहीं मिला। पुलिस को तलाशी में देह व्यापार से जुड़े कोई पुष्टिकारक साक्ष्य भी नहीं मिले हैं।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जहां इस तरह की शिकायतें मिलेंगी, वहां छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]