में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। गंगा के बीच टापू पर 40 से 45 श्रद्धालु फंस गए। बताया जा रहा है कि भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे बने टापू पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। तभी अचानक पानी बढ़ने से सभी टापू पर ही फंस गए और किनारे नहीं लौट पाए।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने बोट और रस्सों की मदद से एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी को सकुशल गंगा किनारे पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान गहरे पानी और टापू पर न जाएं।









