आसन वेटलैंड के बफर जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का आरोप, किसानों और वन्यजीवों पर मंडराया संकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध रामसर साइट आसन वेटलैंड के अस्तित्व पर अब खतरे की आशंका जताई जा रही है। विकासनगर तहसील की ग्राम पंचायत डकरानी में स्थित आसन वेटलैंड के प्रतिबंधित बफर जोन में दो दर्जन से अधिक स्टोन क्रशरों के संचालन का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्टोन क्रशरों का संचालन आवश्यक पर्यावरणीय अनुमतियों के बिना किया जा रहा है। साथ ही एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी किए जाने की भी शिकायत की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, क्रशरों से निकलने वाला दूषित पानी आसपास के खेतों में पहुंच रहा है, जिससे हजारों बीघा कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों की आजीविका पर भी संकट गहराने लगा है।

वहीं, स्टोन क्रशरों से निकलने वाली धूल, प्रदूषण और दूषित पानी का असर क्षेत्र के पर्यावरण और वन्यजीवों पर पड़ने की चिंता भी जताई जा रही है।

अब सवाल यह है कि रामसर साइट जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय क्षेत्र के बफर जोन में इतने बड़े पैमाने पर क्रशरों के संचालन की जांच कब होगी और जिम्मेदार विभाग इस पर क्या कार्रवाई करेंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]