हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों में जुटी पुलिस, AI और साइबर तकनीक से रखी जाएगी नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चार माह तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में 15 से 20 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर तकनीक का सहारा लेगी।

इसी क्रम में गुरुवार को आईजी अर्धकुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ हरकीपौड़ी, कांगड़ा घाट और मालवीय घाट का निरीक्षण किया। ये तीनों क्षेत्र मेले के दौरान सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में शामिल रहते हैं।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने पैदल आवागमन और यातायात व्यवस्था के प्रस्तावित प्लान का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]